• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे भाजपा: अरविंद केजरीवाल

BJP Should Learn from Punjab and Eliminate Drug Menace in Its Own States Too: Arvind Kejriwal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा से पंजाब सरकार से सीख लेकर अपने शासित राज्यों में भी नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में अब पाकिस्तान की बजाय भाजपा शासित राज्यों से बड़ी मात्रा में नशे की सप्लाई पहुंच रही है। केजरीवाल के मुताबिक, वर्ष 2022 में जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय करीब 80 फीसदी ड्रग्स पाकिस्तान से आने का दावा किया जाता था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत कई कदम उठाकर सीमा पार से आने वाली ड्रग्स की सप्लाई पर काफी हद तक नियंत्रण किया है। उनके अनुसार, अब पाकिस्तान से आने वाली ड्रग्स का हिस्सा घटकर करीब 20 फीसदी रह गया है, जबकि लगभग 80 फीसदी नशा गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे भाजपा शासित या भाजपा के प्रभाव वाले राज्यों से पंजाब पहुंच रहा है। केजरीवाल ने विशेष रूप से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत में आने वाले नशे को रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।
उनका आरोप है कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के रास्ते देश में नशे की खेप पहुंच रही है और इसे रोकने में केंद्र सरकार नाकाम रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि केंद्र सरकार नशे की तस्करी रोकने में सक्षम है तो इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। आप संयोजक ने कहा कि गुजरात में भाजपा करीब 30 वर्षों से सत्ता में है, इसके बावजूद वहां नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि या तो सरकार नशे के कारोबार को रोकने में नाकाम है या फिर उसे रोकना नहीं चाहती। उन्होंने भाजपा से पंजाब में नशे के खिलाफ यात्रा निकालने के बजाय अपने राज्यों में कार्रवाई करने की नसीहत दी।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, उनसे भाजपा को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के बजाय देश में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए सभी सरकारों को मिलकर काम करना चाहिए। उनका कहना था कि यदि पंजाब में नशे की सप्लाई को नियंत्रित किया जा सकता है तो भाजपा शासित राज्यों में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में 80 फीसदी ड्रग्स भाजपा शासित राज्यों से आने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि इन राज्यों से नशे की सप्लाई पंजाब पहुंच रही है तो इसे रोका क्यों नहीं जा रहा है। ढांडा ने आगे सवाल उठाया कि क्या भाजपा ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर देशभर में नशे को बढ़ावा देना चाहती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Should Learn from Punjab and Eliminate Drug Menace in Its Own States Too: Arvind Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, bjp, punjab, drug, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved