• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BJP ने कहा, नेशनल हेराल्ड फैसले पर सोनिया, राहुल गांधी जवाब दें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रकाशक को दो सप्ताह के भीतर हेराल्ड हाउस खाली करने के आदेश दिए जाने पर शनिवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से फैसले पर जवाब मांगा। भाजपा ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहा मीडिया से बातचीत में कहा, "अदालत ने पाया कि सार्वजनिक परिसर और जमीन समेत 5,000 करोड़ रुपये की जायदाद चुपके से 50 लाख रुपये में परिवार (सोनिया गांधी परिवार) को जिस तरीके से हस्तांतरित की गई, उस पर सवाल उठता है। सोनिया गांधी और राहुल को इस पर अवश्य जवाब देना चाहिए।" उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा केंद्र के 30 अक्टूबर के निर्देश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। केंद्र सरकार ने नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रकाशक को दो सप्ताह के भीतर हेराल्ड हाउस खाली करने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति सुनील गौर ने कहा कि अगर दो सप्ताह के भीतर भूमि और विकास अधिकारी को सुपुर्द नहीं किया जाता है तो सरकार सार्वजनिक परिसार अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही शुरू कर सकती है। मंत्री ने कहा, "उनके (सोनिया गांधी और राहुल)द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल अदालत में खुल गई है। उच्च न्यायालय का फैसला इस बात का प्रमाण है कि सरकारी संपत्ति की किस तरह लूट की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP said, Sonia, Rahul Gandhi answer on the National Herald verdict
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonia gandhi, rahul gandhi, national herald, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved