• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे : राहुल गांधी

BJP-RSS do not want poor children of India to learn English: Rahul Gandhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह द्वारा हिंदी भाषा पर दिए गए बयान पर पलटवार किया। राहुल गांधी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है. अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है. अंग्रेजी ज़ंजीर नहीं – ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार है. BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें. आज की दुनिया में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी आपकी मातृभाषा क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी. भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है. हमें उन्हें संजोना है और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखानी है. यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था , 'इस देश में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें जल्द ही शर्म आएगी। ऐसे समाज का निर्माण दूर नहीं है। उन्होंने यह बयान गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व IAS आशुतोष अग्निहोत्री की बुक 'मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूं' के विमोचन के मौके पर दिया। शाह ने हिंदी समेत 'भारतीय भाषाओं के भविष्य' पर कहा, 'अपना देश, अपनी संस्कृति, अपना इतिहास और अपने धर्म को समझने के लिए कोई भी विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती। अधूरी विदेशी भाषाओं के जरिए संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।
मैं अच्छी तरह जानता हूं, यह लड़ाई कितनी कठिन है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय समाज इसे जीतेगा। एक बार फिर स्वाभिमान के साथ हम अपने देश को अपनी भाषाओं में चलाएंगे और दुनिया का नेतृत्व भी करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP-RSS do not want poor children of India to learn English: Rahul Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, bjp, rss, india, english, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved