• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने का लगाया आरोप

BJP released video documentary and accused Mamata Banerjee of hiding the truth of Sandeshkhali. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अपराध को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर भाजपा ने गुरुवार को एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संदेशखाली के हालात को लेकर 20 मिनट 41 सेकंड की एक डॉक्यूमेंट्री जारी करते हुए राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने संदेशखाली के हालात को लेकर डॉक्यूमेंट्री जारी करते हुए कहा, "एक ऐसा सच, जो हमें चौंका देगा। एक ऐसा सच, जो हमें पीड़ा पहुंचाएगा। एक ऐसा सच, जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। संदेशखाली का सच, जिसे छुपाने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी। " इस डॉक्यूमेंट्री वीडियो में कई महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाते हुए यह बताया है कि किस तरह से उनको निशाना बनाया गया, किस तरह से उनका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को राज्य के लिए बहुत ही शर्मनाक बताते हुए भाजपा लगातार राज्य की मुख्यमंत्री पर अपनी पार्टी के नेता शाहजहां शेख को बचाने और सरंक्षण देने का आरोप लगा रही है। भाजपा ने इन अपराधों के मसले पर बंगाल से लेकर दिल्ली तक ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP released video documentary and accused Mamata Banerjee of hiding the truth of Sandeshkhali.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sandeshkhali, mamata banerjee, bjp, video documentary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved