• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी किया नया पोस्टर

BJP released new poster against CM Arvind Kejriwal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। सीएम केजरीवाल शनिवार से ही चुनाव प्रचार अभियान में भी उतरने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया पोस्टर जारी कर जमकर निशाना साधा है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल को 'भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह' बताते हुए नया पोस्टर जारी कर कहा "भ्रष्टाचारी चाहे जेल के अंदर हो या बेल पर बाहर, भ्रष्टाचारी, भ्रष्टाचारी ही होता है!"
दरअसल, भाजपा यह मान कर चल रही है कि अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने स्टाइल में चुनाव प्रचार अभियान को नई दिशा देने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए भाजपा एक बार फिर से केजरीवाल और आप को भ्रष्टाचार के ही मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रही है।
इसके साथ ही भाजपा आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को 'खालिस्तानी फंडिंग' मिलने के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है। भाजपा केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाकर दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की जनता को भी एक संदेश देना चाहती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP released new poster against CM Arvind Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved