• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल में कार्यकर्ता की हत्या पर बीजेपी ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

BJP raises demand for CBI inquiry on worker killing in Bengal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ता की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। हत्या के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी शव न मिलने पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यपाल से शिकायत की है। पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की हत्या हुए 20 घंटे से ज्यादा हो गए। लेकिन, अभी तक उनका पार्थिव शरीर परिजनों को नहीं दिया गया। पोस्टमार्टम भी नहीं किया गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि ममता सरकार कितनी असंवेदनशील है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, "बैरकपुर के टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के सामने गोली मारकर मनीष शुक्ला की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मैं मिला और परिजनों को सांत्वना दी। लेकिन, इस घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, इसलिए मैंने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।"
बंगाल में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं को लेकर और पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा था। संबित पात्रा ने कहा कि, "बंगाल में राजनीति हत्याएं अब सामान्य बात हो चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतंत्र का गला घोटने पर तुली हुई हैं।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP raises demand for CBI inquiry on worker killing in Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, raises, demand, cbi inquiry, worker, killing, bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved