• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जेपी नड्‌डा बने निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,2022 तक रहेगा कार्यकाल

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काे चुन लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था। जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने हैं। इनका कार्यकाल 2022 तक रहेगा।


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेपी नड्डा को लेकर कहा है कि उनमें संगठनात्मक खूबियां हैं, सबको साथ लेने की क्षमता है। वे वर्षों से बीजेपी के साथ जुड़े हैं और उनकी अगुवाई में पार्टी नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह की ओर जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह को दिया था। जेपी नड्डा ने नामांकन भर दिया है।



मूल रूप से हिमाचली और बिहार में जन्मे जेपी नड्डा लंबे समय से भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा हैं। पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहुंचने वाले जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को पटना में हुआ था। पटना में ही स्कूलिंग से लेकर बीए तक की पढ़ाई की पढ़ाई की। यहीं वह आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े थे। इसके बाद वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश लौटे और एलएलबी किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jagat Prakash Nadda elected unopposed as the National President of Bharatiya Janata Party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jagat prakash nadda, jp nadda, bjp president election, bjp leaders amit shah, rajnath singh, nitin gadkari, bjp\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved