• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया

BJP only made Kashmir its ladder of power: Rahul Gandhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर में मारे जा रहे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है कहा, केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ' बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी।' इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को भी ट्वीट कर कहा था, कश्मीर में पिछले 5 महीनों में 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गयी। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गयी। 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री जी, ये कोई फिल्म नहीं, आज कश्मीर की सच्चाई है।
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने गुरुवार को बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है। केएफएफ ने एक पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि जो भी कश्मीर के डेमोग्राफिक बदलाव में शामिल होगा, उसका यही अंजाम होगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को भी एक हिंदू महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली हिंदू शिक्षिका रजनी को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में गोली मारी गई थी।
गौरतलब है कि मई के महीने में कई घटनाएं हुई जब किसी गैर-मुस्लिम की हत्या की गयी है। इससे पहले बीते 12 मई को राहुल भट की बडगाम जिले की चाडूरा तहसील में तहसीलदार कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस साल केवल मई महीने के दौरान कश्मीर में लोगों को निशाना बनाकर हत्या करने के 7 मामले सामने आये हैं। इनमें से चार नागरिक और तीन पुलिसकर्मी थे, जो ड्यूटी पर तैनात नहीं थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP only made Kashmir its ladder of power: Rahul Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, bjp only made kashmir, ladder of power, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved