नई दिल्ली। भाजपा ने यूपीए-2 सरकार के कार्यकाल के दौरान 2012 में सैन्य तख्तापलट की खबरों को लेकर एक रिपोर्ट पेश कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोल दिया है। भाजपा ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सेना के खिलाफ तख्तापलट की गलत खबर छपवाकर उसे बदनाम किया गया। दिल्ली में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मनमोहन सरकार के चार मंत्री इस साजिश को अंजाम दिया। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है। उन्होंने साथ ही संसदीय कमेटी से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल के दौरान देश में न केवल भ्रष्टाचार हुआ, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी किया गया। यूपीए-2 के शासनकाल में भारतीय सेना के खिलाफ एक साजिश रची गई थी। आपको बताते जाए कि जनवरी 2012 में एक न्यूजपेपर में सेना द्वारा कथित तख्तापलट की खबर प्रकाशित करवाई गई। इस खबर के बाद देशभर में काफी बवाल मच गया था। भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने बताया कि यूपीए के शासनकाल में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने भारतीय सेना के खिलाफ खबरें बनाई।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope