• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन में देशभर के भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। हम वो दल हैं जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देश हित में आहुत करने पर हमने हिम्मत के साथ कदम उठाया।

आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है। हमारा भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है

पीएम मोदी ने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि BJP एक व्यवस्था है, BJP एक विचार है, BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है। बीजेपी बदलाव की भी प्राणशक्ति है।

मोदी ने कहा कि सन 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक संगठनों ने 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' शुरू किया है, जिसके तहत सभी भ्रष्ट तत्वों ने हाथ मिला लिया है। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक आवासीय परिसर और भाजपा के सभागार का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के तमाम भ्रष्टाचारी चेहरे अब एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। ऐसे समय में जब भारत बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दहलीज पर खड़ा है, यह स्वाभाविक है कि देश के अंदर और बाहर भारत विरोधी ताकतें एक साथ आ रही हैं।

पीएम ने आगे कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत नींव है। इसलिए भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए, ऐसी संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। कार्रवाई हुई तो एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं, कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' शुरू किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि सात दशकों में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जब कार्रवाई की जाएगी तो कुछ लोग परेशान होंगे। लेकिन विपक्ष के झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान नहीं रुकेगा।

प्रधानमंत्री ने जनसंघ की यात्रा को भी याद किया और कहा, यात्रा सिर्फ दो लोकसभा सीटों से शुरू हुई थी जो अब बढ़कर 303 हो गई है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय पार्टी है जो पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक है। भाजपा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश 1984 के काले दौर को कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस को उस चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिला था, क्योंकि यह भावनात्मक रूप से आवेशित माहौल था। हम उस लहर में पूरी तरह से नष्ट हो गए थे, लेकिन हम निराश नहीं हुए थे और न ही हमने दूसरों को दोष दिया था।

आगे देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is not only the biggest party in the world but also the most futuristic party in India: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp office delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved