• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय की फिर लौटी रौनक, राज्यों के कार्यालयों को भी खोलने की तैयारी

BJP national headquarters - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय की रौनक फिर से लौट आई है। यहां पिछले चार दिनों से पार्टी के सभी प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी बैठने लगे हैं। अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव और अन्य प्रमुख पदाधिकारी रोजाना आ रहे हैं। पचास प्रतिशत स्टाफ के साथ पार्टी दफ्तर का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि लॉकडाउन के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य मुलाकातियों के आने का सिलसिला नहीं शुरू हुआ है। लॉकडाउन के कारण 24 मार्च से राष्ट्रीय मुख्यालय बंद था। बाहरी लोगों के लिए एहतियातन लॉकडाउन से पहले ही मुख्यालय में प्रवेश बंद कर दिया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय के बाद देश भर के प्रदेश कार्यालयों को भी सीमित स्टाफ के साथ गतिशील करने की तैयारी है। हालांकि कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन को लेकर संबंधित राज्यों के हालात के हिसाब से प्रदेश संगठन इसका निर्णय करेगा। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर पार्टी नेता अपने आवास से ही पार्टी की गतिविधियों और कोरोना वायरस से बचाव के लिए राहत कार्यो का संचालन करते रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि कई प्रदेश कार्यालयों में अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री रहते भी हैं। ऐसे में उन प्रदेश कार्यालयों में लॉकडाउन के दौरान से ही कार्यो का संचालन चल रहा है। जबकि जो प्रदेश कार्यालय बंद चल रहे हैं, उन्हें सोशल डिस्टैंसिंग के साथ चलाने की रणनीति बन रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि ऑरेंज जोन वाले क्षेत्रों में शर्तो साथ कार, बाइक के संचालन की छूट मिली है। ऐसे में स्टाफ के पार्टी दफ्तर आने में अब समस्या नहीं है। सरकार ने सीमित स्टाफ के साथ कार्यालयों के संचालन की छूट दे रखी है। ऐसे में राज्यों के पदाधिकारी सीमित स्टाफ के साथ प्रदेश कार्यालयों का संचालन करने की तैयारी कर सकते हैं।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP national headquarters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp headquarters, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved