• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सांसदों ने थरूर पर लगाया मनमानी का आरोप, आईटी की स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग का किया बहिष्कार

BJP MPs accuse Tharoor of arbitrariness, boycotted IT Standing Committee meeting - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । इंफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसदों ने मंगलवार को बहिष्कार कर दिया। संबंधित कमेटी में शामिल भाजपा सांसदों ने चेयरमैन शशि थरूर पर मनमानी करने का आरोप लगाया। भाजपा सदस्यों का आरोप है कि शशि थरूर बैठक में अपना एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं। समिति के सदस्यों की सहमति से एजेंडा तय किया जाना चाहिए, लेकिन वह खुद एजेंडा तय करते हैं। भाजपा सांसदों ने चेयरमैन शशि थरूर पर गोपनीयता भी भंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सदस्यों की सूचना के बगैर वह एजेंडे को सार्वजनिक कर देते हैं। भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने मंगलवार को आईटी की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का बहिष्कार किया। भाजपा सांसदों ने कमेटी के चेयरमैन शशि थरूर के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी शिकायत करने की बात कही। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मीडिया से कहा कि मीटिंग का एजेंडा सदस्यों को एडवांस में मिलना चाहिए, लेकिन नहीं दिया गया। बैठक ऐसे समय में रखी गई, जब दोनों सदन चल रहे हैं। इंफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी में कुल 32 सदस्य हैं। इस कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर करते हैं। भाजपा के निशिकांत दुबे, राज्यवर्धन सिंह राठौर, सैय्यद जफर इस्लामम, तेजस्वी सूर्या, प्रवेश वर्मा, लॉकेट चटर्जी आदि ने बैठक का बहिष्कार किया। बता दें कि आज चेयरमैन शशि थरूर ने आईटी पर संसदीय स्थाई समिति की बैठक बुलाई थी, जिसका एजेंडा सिनेमैटोग्राफी संशोधन विधेयक 2021 पर चर्चा करने से जुड़ा रहा। इस विधेयक को लोकसभा में पास करने की तैयारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MPs accuse Tharoor of arbitrariness, boycotted IT Standing Committee meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: it standing committee, bjp mps accuse tharoor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved