• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जामिया पहुंचे भाजपा सांसद विजय गोयल के खिलाफ छात्रों ने लगाए गो बैक के नारे

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विजय गोयल सोमवार दोपहर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आंदोलनकारी छात्रों से बात करने पहुंचे। लेकिन विजय गोयल के पहुंचने पर छात्रों ने उनका भारी विरोध किया और विजय गोयल गो बैक के नारे लगाए।

राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने इस पूरे आंदोलन को दुर्भाग्यपूर्ण व राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह कानून किसी के भी अधिकारों में कटौती नहीं करता है और न ही इस कानून के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता को खतरा है।

विजय गोयल ने इस पूरे आंदोलन को आम आदमी पार्टी (आप) की साजिश करार दिया है। गोयल के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री नागरिक संशोधन कानून के मुद्दे पर लोगों को आंदोलन करने के लिए कह रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसे चुनावी मुद्दा बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MP Vijay Goel face protest after reaching Jamia Millia Islamia University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp mp vijay goel, jamia millia islamia university, vijay goel, aap, aam aadmi party, aap mla amanatullah khan, former minister vijay goel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved