• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान उच्चायोग को चप्पल भेंट करेंगे भाजपा नेता

BJP leaders Tajinder bagga will gift sandal to Pakistan High Commission - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक जोड़ी चप्पल का आर्डर दिया है जो वह विरोधस्वरूप पाकिस्तान उच्चायोग को सौंपना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कर वह इस्लामाबाद में कुलभूषन जाधव की पत्नी और मां के साथ हुए बुरे व्यवहार का बदला लेना चाहते हैं। दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने ट्वीट कर अपने ऑनलाइन ऑर्डर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि जाधव के परिवार के अपमान के विरोध में उन्हें भी पाकिस्तान के लिए चप्पल खरीदनी चाहिए। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जाधव की मां अवंति और पत्नी चेतनकुल के साथ किए गए उनके व्यवहार के बाद भाजपा नेता की यह प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी विदेश विभाग में सोमवार को जाधव की मां और पत्नी को जाधव से मिलने से पहले अपने कपड़े बदलने, चूड़ियां, मंगलसूत्र उतारने के लिए कहा गया था। पाकिस्तान अधिकारियों ने यह कहते हुए चेतनकुल के जूते वापस नहीं किए कि उनमें धातु पदार्थ लगा है।
बग्गा ने ट्वीट कर कहा, "पाकिस्तान हमारी चप्पलें चाहता है। चलिए, उन्हें चप्पलें देते हैं। मैंने पाकिस्तान उच्चायोग को भेजने के लिए चप्पलें ऑर्डर की हैं। मैं हर किसी से पाकिस्तान के लिए चप्पल खरीदने का अनुरोध करता हूं। चप्पल ऑर्डर करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट हैशटैग जूताभेजो पाकिस्तान भी ट्वीट करें।"
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP leaders Tajinder bagga will gift sandal to Pakistan High Commission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tajinder bagga, bjp leader, pakistan high commission, bjp, kulbhushan jadhav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved