नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया समन्वयक अनिल बलूनी, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे समेत पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को एम्स जाकर वहां भर्ती पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। शाह को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां भर्ती कराया गया था। शाह को यहां बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था और उनका अभी संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एम्स सूत्रों के अनुसार, शाह की हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
बलूनी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी का स्वास्थ्य सुधर रहा है। उन्हें एक या दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope