नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासनिक मुख्यालय लेह में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश कार्यालय खोला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 11500 फुट ऊंचाई पर स्थित स्थल पर बने इस कार्यालय का गुरुवार दोपहर उद्घाटन किया। यह कार्यालय सभी सुविधाओं से युक्त है और यहां जनसंचार के सभी साधन हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी रहेगी, जिससे दिल्ली मुख्यालय से आसानी से आदेश-निर्देश जारी हो सकेंगे। आधुनिक मीटिंग हॉल सहित अन्य जरूरी तकनीकी सुविधाएं भी हैं। दिल्ली से पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल और अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था। संसद में भी प्रस्ताव पास हुआ था। हाल में 31 अक्टूबर को इस फैसले के लागू होने के बाद लद्दाख आधिकारित तौर पर केन्द्रशासित प्रदेश बन चुका है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope