नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज चालीस बसंत पूरे कर लिए हैं। भाजपा का गठन हुए आज 40 साल हो गए हैं। 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी का गठन हुआ था। इस पार्टी का गठन 10 सदस्यों के साथ शुरू हुआ। आज भाजपा के पास देश में 18 करोड़ के करीब सदस्य हैं। केंद्र से लेकर 18 राज्यों में अपनी या गठबंधन की सरकार है और पार्टी के 303 लोकसभा सांसद हैं। भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर रही है। इस दल ने अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी युग तक काफी संघर्ष किया है। भाजपा ने इन सालों में तमाम तरह के उतार चढ़ाव से गुजरते हुए शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है।आपको बताते जाए कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिधिंया, सिकंदर बख्त जैसे नेताओं ने मिलकर भाजपा का गठन किया था। तब बीजेपी की कमान अटल बिहारी वाजपेयी को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में सत्ता के शिखर तक पहुंचने का सपना देखा गया। 1984 में हुए आम चुनाव में भाजपा को महज 2 सीट ही हासिल हुई। इस हार के भाजपा की लालकृष्ण आडवाणी को सौंपी गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope