• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'भाजपा ने जबरदस्ती बंद करवाईं कनॉट प्लेस की दुकानें', राहुल गांधी का आरोप

BJP forced shops in Connaught Place to close, alleges Rahul Gandhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने कनॉट प्लेस की दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी हैं। राहुल गांधी ने वीडियो में कहा, "हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें। मगर, यहां कनॉट प्लेस में आते हुए हमें पता लगा कि भाजपा ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी, तो ट्रेडर्स का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए।" बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेता कनॉट प्लेस पहुंचे।
इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट शेयर कर लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, 'कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं।' राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील भी की थी।
रविवार सुबह ही चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को महारैली के बीच दिल्ली के व्यापार पर आए अभूतपूर्व संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है।
सीटीआई ने बताया कि इस रैली के चलते दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर हो सकता है। सीटीआई ने कहा कि लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहने के आसार हैं, रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप रहेगा और 80 प्रतिशत कारोबार पर असर हो सकता है।
हालांकि राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की है, लेकिन सीटीआई का कहना है कि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP forced shops in Connaught Place to close, alleges Rahul Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, connaught place, bjp, delhi markets, india bloc, ramlila maidan rally, cti, delhi traders, business impact, priyanka gandhi, akhilesh yadav, indian politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved