• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज होगी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्‌डा की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

BJP Executive Chairman Nadda as President - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव आज होना है। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा मुख्यालय में मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस पद पर कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की ताजपोशी तय है। सूत्रों के मुताबिक, बैठकों में संगठन चुनाव पर चर्चा हो रही है।

बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा उपमुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत और पीयूष गोयल, संगठन महामंत्री वी.एल. संतोष और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं।
बैठक में अध्यक्ष पद की चयन प्रकिया पर चर्चा हो रही है। मसलन, ताजपोशी के लिए प्रस्ताव कौन-कौन करेगा और किन-किन राज्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रस्तावक होंगे। पृरी प्रकिया के दौरान मोदी मौजूद रह सकते हैं।

सभी केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों को भाजपा मुख्यालय में सोमवार सुबह 10 बजे उपस्थित रहने को कहा गया है। नए अध्यक्ष की घोषणा दोपहर 3 बजे होगी। घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री का अभिवादन भाषण होगा।

नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में संगठन के नेताओं के साथ भी बैठक होगी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिल्ली में फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाकर अध्यक्ष पद पर नड्डा के निर्वाचन का अनुमोदन कर दिया जाएगा।

--आईएएनएस



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Executive Chairman Nadda as President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jp nadda, bjp executive chairman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved