• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी की रैली के साथ मणिपुर में जोर पकड़ेगा भाजपा का चुनावी अभियान

BJP election campaign will gain momentum in Manipur with PM Modi rally - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ ही भाजपा मणिपुर में अपने चुनावी अभियान को तेज करने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी नए वर्ष के पहले सप्ताह में 4 जनवरी को मणिपुर में रैली कर चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में बनाने की कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री 4 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल में विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और साथ ही राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित भी करेंगे। मणिपुर में प्रधानमंत्री के जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। दरअसल, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब और गोवा के साथ ही मणिपुर में भी 2022 के शुरूआती महीनों में विधान सभा चुनाव होना है। इसे देखते हुए यह बताया जा रहा है कि मणिपुर में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री कुछ बड़े एलान भी कर सकते हैं।
चुनावी राज्य मणिपुर के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री 4 जनवरी को ही त्रिपुरा का दौरा भी करेंगे। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में प्रधानमंत्री महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट पर बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे।
अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान से प्रधानमंत्री महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट पर बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य में 100 विद्याज्योति विद्यालय शुरू करने के मिशन 100 का शुभारंभ करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना का शुभारंभ भी करेंगे। पीएम वहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
चुनावी राज्य मणिपुर की बात करें तो, 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को राज्य की कुल 60 सीटों में से 21 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। उस समय विधान सभा में 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस को मात देते हुए भाजपा ने अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में अपनी सरकार बना ली थी। 5 साल सरकार चलाने के बाद अब भाजपा अपने बल पर बहुमत हासिल करने के लिए ' अबकी बार 40 पार ' के नारे के साथ 2022 के चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP election campaign will gain momentum in Manipur with PM Modi rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narendra modi, with rally, bjp manipur, election campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved