नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को 'अपनाने' को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई महान नेता नहीं है, जो स्वतंत्रता सेनानी रहा हो, इसलिए वे कांग्रेस के नेता रहे सरदार पटेल को अपना बता रहे हैं। प्रियंका ने कहा, "सरदार पटेल कांग्रेस के एक सच्चे नेता थे, जो पार्टी की विचारधारा के लिए समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सन् 1948 में तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। प्रियंका ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।
उन्होंने ट्वीट किया, "आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देखकर बहुत खुशी होती है। भाजपा के इस एक्शन से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहली यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तकरीबन सभी स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरी चीज कि सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।"
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope