• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BJP ने लगाया आरोप , मिशेल को लाने के बाद से गांधी परिवार की नींद उड़ी

नई दिल्ली। अगुस्टा वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोल दिया है। भाजपा ने सोनिया और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिशेल के भारत आने के बाद से गांधी परिवार को नींद उड गई है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने मिशेल के बचाने के लिए अपने वकीलों की फौज को उतार दिया है। आपको बताते जाए कि मिशेल की तरफ से कोर्ट में अलजो जोसेफ के पेश होने को भाजपा ने प्रमुख मुद्दा बना दिया है। अलजो जोसेफ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी थे, इनको विवाद के बाद संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
भाजपा की ओर से प्रवक्ता संबित पात्रा ने मिशेल के काउंसलर्स के मामले को एक बार फिर जोर-शोर से उठाते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ मिशेल के बचावकर्ताओं के साथ है। दलाल मशेल को बचाने के लिए कांग्रेस ने अपनी एक वकीलों की टीम भेजी थी। इसके माध्यम से कांग्रेस का चाल चरित्र का चेहरा सामने आया है। कांग्रेस में एक परिवार है जिसे नींद नहीं आ रही है मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि जोसेफ को कांग्रेस ने बाहर निकालने का केवल दिखावा किया है। जोसेफ के साथ पेश हुए अन्य दो वकीलों की भी बात की। पात्रा ने बताया कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी चित्तामदु के बेटे विष्णु शंकर दूसरे वकील के रूप में पेश हुए। पात्रा ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि मिशेल के तीसरे वकील के रूप में पेश हुए श्रीराम प्रकट भी कॉलेज के दिनों में एनएसयूआई के सदस्य रहे थे। पात्रा ने आरोप लगाया कि 10 जनपथ और सोनिया, राहुल गांधी के इशारे पर मिशेल को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वकीलों ने मिशेल की रिमांड का विरोध किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP charged on Gandhi family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, charged, gandhi family, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved