• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद की मौत पर बीजेपी ने पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग सहित रद्द किए 2 कार्यक्रम

BJP canceled 2 programs including parliamentary party meeting on MP death - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से दो बार के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के संदिग्ध परिस्थितियों में निधन के बाद पार्टी ने अपने दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। भाजपा ने पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग और एक नेता का ज्वाइनिंग कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा यहां दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के सामने बने सांसदों के फ्लैट में रहते थे। सुबह फंदे से उनका शरीर लटका मिला। स्टाफ ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जांच के लिए भेज दिया है। प्रथम ²ष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है है। सांसद की मौत की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आज होने वाले भाजपा संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया। वहीं दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय पर दूसरे दल के एक नेता का ज्वाइनिंग कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP canceled 2 programs including parliamentary party meeting on MP death
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp mp ramswaroop sharma, demise, bjp, parliamentary party meeting canceled, including 2 programs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved