• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप के धरने के खिलाफ भाजपा की अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल

BJP begins indefinite hunger strike against AAP stir - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दिल्ली इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कैबिनेट मंत्रियों द्वारा उपराज्यपाल के आवास पर धरने के विरोध में अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल शुरू की है। आम आदमी पार्टी (आप) से बर्खास्त विधायक कपिल मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, ‘‘पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश सिंह साहेब वर्मा, विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और मैंने शुक्रवार से (आज) अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद सुबह से दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या के मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मिश्रा ने यह भी कहा कि उन लोगों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने और संवैधानिक संकट पर केजरीवाल को निर्देश देने का आग्रह किया।

भाजपा के कई नेता, केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय के धरने के खिलाफ दिल्ली सचिवालय में धरने पर बैठे हैं। भाजपा के नेता यहां बुधवार से धरने पर बैठे हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में केजरीवाल और उसके कैबिनेट सहयोगियों का धरना आज पांचवे दिन में प्रवेश कर गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भूख हड़ताल का यह क्रमश: तीसरा और दूसरा दिन है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP begins indefinite hunger strike against AAP stir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, hunger strike, aap, delhi bjp leaders, kapil mishra, delhi chief minister arvind kejriwal, arvind kejriwal, aam aadmi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved