• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BJP के साथ कांग्रेस ने भी की अरुधंति रॉय की टिप्पणी की निंदा, उमा ने ऐसे साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लेखिका अरुंधति रॉय की टिप्पणी को लेकर उन पर हमला किया है। लेखिका अरुंधति रॉय ने अपनी टिप्पणी में कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के लिए डाटाबेस का काम करेगा और उन्होंने लोगों से गलत नाम बताकर इसका विरोध करने को कहा। कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट शमा मोहम्मद ने एक ट्वीट में कहा, अरुंधति क्या निरर्थक बोल रही हैं! लोगों से एनपीआर में भाग लेने से इंकार करने के लिए कहना एक अलग बात है, लेकिन उनसे यह कहना की गलत विवरण दें, पूरी तरह से गलत है। हमें किसी से अनापेक्षित सलाह की जरूरत नहीं है, जो हमारी सेना का अपमान करता है। शमा की यह टिप्पणी रॉय के बयान के बाद आई है। रॉय ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि एनपीआर, एनआरसी के लिए डाटाबेस के तौर पर काम करेगा और उन्होंने लोगों को गलत नाम और पता बताने के लिए कहा। रॉय ने दावा किया कि एनआरसी देश के मुसलमानों के खिलाफ है और सर्वेक्षण करने वाले लोग एनपीआर के लिए नाम लेने के लिए लोगों के घरों का दौरा करेंगे और फिर एनआरसी के लिए एक डेटाबेस बनाने के लिए डेटा का उपयोग करेंगे। रॉय ने कहा, हमें इससे (एनपीआर) लडऩे की जरूरत है। जब वे एनपीआर के लिए आपके घर आएंगे और आपसे नाम पूछेंगे तो उन्हें रंगा-बिल्ला या कुंगफू-कुत्ता जैसे अलग नाम बता दें और गलत पता भी बताएं जैसे 7, रेस कोर्स रोड (प्रधानमंत्री आवास का पता)।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP and Congress criticizes arundhati roy comment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, congress, arundhati roy, npr, nrc, national population register, national register of citizens, uma bharti, former cm shivraj singh chouhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved