• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार दिवस: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने बिहारवासियों को दी बधाई

Bihar Diwas: Congress President Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi Extend Greetings to the People of Bihar - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बिहार दिवस अवसर पर बिहारवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कह लिखा कि लोकतंत्र की पावन धरती बिहार, ज्ञान-परंपरा और सभ्यता का प्रतीक है। इसी भूमि से महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध देशवासियों की आवाज को एक नई दिशा दी थी। बिहार दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी कामना है कि आप सभी राष्ट्र की प्रगति और विकास में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहें। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, "बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है, जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है। बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के सभी बहनों-भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार ज्ञान, परम्परा, परिश्रम, प्रेम, क्रांति एवं अध्यात्म की धरती है। हमारे स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक - बिहार की जनता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करती हूं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बिहार दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वीरता, विद्या और विरासत की गौरवशाली धरती बिहार ने सदियों से देश को दिशा दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Diwas: Congress President Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi Extend Greetings to the People of Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, bihar diwas, mallikarjun kharge, rahul gandhi, priyanka gandhi, narendra modi, om birla, amit shah, x platform, knowledge, heritage, culture, progress, india, development, freedom movement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved