• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में भारतीय जनता पार्टी की नई टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिली जगह

Bharatiya Janata Party new team announced in UP, many new faces got place - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पदाधिकारियों का ऐलान किया है। इस बार 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री बनाए हैं। इसके अलावा दो कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें कुछ नए चेहरों को जगह मिली है तो कुछ पुराने चेहरों को पदोन्नति मिली है। वहीं, इस पूरी सूची में पिछड़ों पर खास फोकस है। कुल मिलाकर इस सूची के हिसाब से 41 पदाधिकारियों की घोषणा हुई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष में 16 लोगों को जगह मिली है। लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी, पद्मसेन चौधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेंद्र चौधरी, ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, प्रदेश महामंत्रियों की सूची में जेपीएस राठौड़, गोविंद नारायण शुक्ल, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता और प्रियंका रावत शामिल हैं।

प्रदेश मंत्री में ˜यंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, चंद्रमोहन सिंह, देवेश कोरी, शंकर गिरि, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रांशुदत्त द्विवेदी, मीना चौबे, रामचंद्र कन्नौजिया, विजय शिवहरे, शंखर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी और पूनम बजाज के नाम हैं। वहीं भाजपा ने कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और संजीव अग्रवाल होंगे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatiya Janata Party new team announced in UP, many new faces got place
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, bharatiya janata party, new team announced, many new faces got place\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved