• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने दिखाया स्वदेशी डिफेंस सिस्टम 'आकाशतीर', पाक के हमलों को नाकाम करने में निभाई बड़ी भूमिका

Bharat Electronics showed indigenous defense system Akashteer, played a big role in thwarting Pak attacks - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने बुधवार को स्वदेशी डिफेंस सिस्टम 'आकाशतीर' को देश को दिखाया। यह वही डिफेंस सिस्टम है, जिसने पाकिस्तान के कई हवाई हमलों को नाकाम किया। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बीईएल को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे इन-हाउस डिजाइन और निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाशतीर' ने युद्ध के मैदान में अपनी क्षमता साबित कर दी है। आकाशतीर के साथ एकीकृत ग्राउंड-बेस्ड डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम कर दिया।" बीईएल ने पोस्ट में आगे लिखा, "इस प्रणाली ने उपयोगकर्ताओं की अपेक्षाओं से बढ़कर प्रदर्शन किया और मौजूदा संघर्ष के दौरान भारत को मजबूत वायु रक्षा प्रदान की।"
बीईएल ने बताया कि आकाशतीर सेना की सबसे निचली परिचालन इकाइयों को सुलभ, एक निर्बाध और एकीकृत हवाई स्थिति चित्र सुनिश्चित करता है, जिससे सेना को स्थिति के बारे में सही और सटीक जानकारी मिलती है।
सरकारी डिफेंस कंपनी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "आकाशतीर अग्रिम पंक्ति पर तैनात यूनिट्स को सशक्त बनाता है और डायनामिक इंगेजमेंट निर्णय लेने में मदद करता है।"
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सोमवार को भारतीय सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने कहा था, "हमारे युद्ध-सिद्ध सिस्टम समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और उन्होंने पाकिस्तान का डटकर मुकाबला किया है। एक और खास बात स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली-आकाश सिस्टम का शानदार प्रदर्शन रहा। पिछले एक दशक में भारत सरकार के बजटीय और नीतिगत समर्थन के कारण ही इतना मजबूत वायु रक्षा वातावरण तैयार करना और संचालित करना संभव हो सका।"
भारती ने आगे कहा था, "पाकिस्तान के ड्रोन और मानवरहित युद्धक हवाई वाहनों को स्वदेशी रूप से विकसित सॉफ्ट और हार्ड किल काउंटर-यूएएस सिस्टम और अच्छी तरह से प्रशिक्षित भारतीय वायु रक्षा कर्मियों ने नाकाम कर दिया। हमने सिविलियन और मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को न्यूनतम रखा, जबकि पाकिस्तानी सेना लगातार हमले कर रही थी। आपको पता है कि एयर डिफेंस सिस्टम की हमारे पास वैरायटी है, जिसमें लो लेवल फायरिंग, सरफेस टू एयर मिसाइल, लॉन्ग और शॉर्ट रेंज मिसाइल शामिल हैं। हम पर ड्रोन और यूएवी से हमला किया गया। पाकिस्तानी हमले के दौरान हमारे सभी सिस्टम एकसाथ सक्रिय हुए। मॉडर्न डेज वार फाइटिंग के लिहाज से ये अहम था। पुराने माने जा रहे एयर डिफेंस सिस्टम ने भी सही तरह से काम किया।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Electronics showed indigenous defense system Akashteer, played a big role in thwarting Pak attacks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akashteer, bharat electronics, defense system, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved