नई दिल्ली । पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनकी नाक के नीचे प्रदेश में कथित तौर पर 'कैश फॉर ट्रांसफर' घोटाला चल रहा है। भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि इस कथित घोटाले के किंगपिन अरविंद केजरीवाल हैं या नहीं।
भाटिया ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब जैसे राज्य, जिसकी ईमानदारी, मेहनत और देशप्रेम के लिए पूरे देश में मिसाल दी जाती है, उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार और दलाली का केंद्र बना दिया है। दिल्ली में जिस तरह का कथित रेटकार्ड मॉडल शराब नीति से जुड़े मामले में सामने आया था, उसी तर्ज पर पंजाब में भी ट्रांसफर और पोस्टिंग का कथित रेटकार्ड तैयार किया गया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग को लेकर बिचौलियों और दलालों को खुली छूट दी जा रही है।
गौरव भाटिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का हवाला देते हुए दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन कथित तौर पर अधिकारियों, जिनमें आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं, उनके तबादले और पोस्टिंग से जुड़े रैकेट को चला रहे थे। ईडी की जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार गोपनीय दस्तावेज, ट्रांसफर-पोस्टिंग की ड्राफ्ट लिस्ट और भविष्य में लागू होने वाली सरकारी नीतियों से जुड़े दस्तावेज कथित तौर पर बिचौलियों और दलालों के मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप के जरिए पाए गए। उन्होंने इसे शासन व्यवस्था और प्रशासनिक गोपनीयता के लिहाज से गंभीर मामला बताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि संवेदनशील सरकारी सूचनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी अभियानों से भी जुड़ी हो सकती हैं। ऐसी जानकारी केंद्र सरकार, जांच एजेंसियों और राज्य सरकार के बीच साझा की जाती है। उनका आरोप है कि वही गोपनीय जानकारी कथित तौर पर पंजाब सरकार से जुड़े बिचौलियों तक पहुंच रही थी।
भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या अरविंद केजरीवाल कथित 'कैश फॉर ट्रांसफर' घोटाले के मुख्य सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए कि कथित उगाही के पीछे कौन है और क्या इसमें आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका है। बिचौलियों और दलालों को इतनी छूट मिल गई है कि वे सीधे मुख्यमंत्री से कथित तौर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के 'रेट' को लेकर सवाल करने की स्थिति में हैं।
उन्होंने दावा किया कि ईडी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दिए अपने हलफनामे में कई चौंकाने वाले तथ्य रखे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी ने कथित मामले को संज्ञेय अपराध बताते हुए पंजाब पुलिस को इसकी जानकारी दी थी और एफआईआर दर्ज किए जाने की जरूरत बताई थी। इस संबंध में पंजाब पुलिस को सात पत्र लिखे जाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मामले में मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन का नाम सामने आया है। यह भी दावा किया कि कथित तौर पर घुमन के माध्यम से पैसे एकत्र कर उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की बात सामने आई है।
गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और जनता चुनाव में इस सरकार को जवाब देगी लेकिन तब तक अगर मुख्यमंत्री पद पर कोई ऐसा व्यक्ति बना रहता है, जिस पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो कथित तौर पर जनता की मेहनत की कमाई की उगाही जारी रह सकती है।
उन्होंने कहा कि जनता का पैसा उसके कल्याण और विकास पर खर्च होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को इन गंभीर आरोपों पर तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि कथित 'कैश फॉर ट्रांसफर' मामले के पीछे कौन है और क्या अरविंद केजरीवाल की इसमें कोई भूमिका है।
--आईएएनएस
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
इन श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का जश्न खास, जयपुर से कुरुक्षेत्र और दिल्ली तक दिखेगा कान्हा का रंग
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
रणछोड़राय की कथा : जब आधी रात में खुद खुल गए मंदिर के द्वार, बैलगाड़ी से भक्त के साथ डाकोर चले आए श्री कृष्ण
बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, करियर और कारोबार में मिलेंगे लाभ के अवसर
जन्माष्टमी पर राधा बनीं हेमा मालिनी, 'राधा रास बिहारी' में दिखा ड्रीम गर्ल का खूबसूरत अंदाज
एसआरसीसी शताब्दी समारोह: प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो से यात्रा की और स्मृति चिन्ह जारी किया

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सचिन पायलट पंजाब, सुरजेवाला गुजरात और भूपेश बघेल असम के प्रभारी बने

‘कानून और संविधान का उल्लंघन,' सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर विपक्षी दलों ने जताया एतराज
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 05/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope