• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पैरालंपिक गेम्स से पहले पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा - 'विजयी भव'

Before the Paralympic Games, PM Modi told the players - Vijayi Bhava - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस जाने वाले पैरालंपिक एथलीट्स से सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की। उन्होंने देश के टॉप पैरा एथलीट्स को फ्रांस रवाना होने से पहले शुभकामनाएं दीं और सभी को 'विजयी भव' कहा। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन के बाद अब समय पेरिस पैरालंपिक के आगाज का है। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर से टोक्यो पैरालंपिक से ज्यादा खिलाड़ी इस बार पेरिस में भाग ले रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, "आप सभी अपने खेल पर फोकस करें। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी खिलाड़ी को कोई कमी न हो। पूरा देश आप सभी के साथ है।"
पीएम ने भारतीय दल की सबसे युवा एथलीट तीरंदाज शीतल देवी से भी बात की। पीएम ने शीतल को किसी भी तरह का दबाव न लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की सलाह दी।
हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल ने कुल छह मेडल (पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर) जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक (कुल सात मेडल) से बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह उम्मीद धराशायी हो गई। पेरिस ओलंपिक के बाद, अब ध्यान पेरिस पैरालंपिक पर है, जहां भारतीय दल पूरे देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करेगा।
साल 2021 में टोक्यो पैरालंपिक भारत का सबसे सफल ओलंपिक खेल था। भारतीय दल ने पांच गोल्ड सहित कुल 19 पदक जीते थे और 24वें स्थान पर रहा था। इस बार भारतीय दल टोक्यो पैरालंपिक से भी बेहतर करने की कोशिश करेगा।
पेरिस में पैरालंपिक गेम्स 28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेंगे। भारत से इस बार 84 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। टोक्यो में भारत ने 54 एथलीट्स भेजे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Before the Paralympic Games, PM Modi told the players - Vijayi Bhava
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, prime minister narendra modi, paris, paralympics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved