नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के इंद्रप्रस्थ स्थित अपोलो अस्पताल में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के दो साल 11 महीने के एक बच्चे का सफल लीवर प्रत्यारोपण किया गया है। बच्चा लीवर फेलियर का शिकार हो गया था। अमन जावेद उद्दीन को अगस्त के अंत में जौंडिस हुआ था, जो धीरे-धीरे खराब होता गया। उसे 11 सितंबर को ढाका के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पता चला कि हेपेटाइटिस ए के कारण उसका लीवर फेल हो गया है। उसकी स्थिति इतनी खराब हो गई कि उसे कोगुलोपैथी हो गई (प्रोथ्रोंबिन टाइम बढक़र 70 सेकेंड हो गया, सामान्य 13 सेकेंड है) और वह कोमा में चला गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चिकित्सकों ने परिवार को बताया गया कि बच्चे को तुरंत लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। परिवार ने अपोलो अस्पताल से संपर्क किया और तुरंत एक विमान की व्यवस्था की गई। भारतीय उच्चायोग ने रिकार्ड समय में वीजा जारी किया। बच्चा अपोलो अस्पताल पहुंचा और आकलन के बाद आपात स्थिति में लीवर ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया गया।
उपचार शुरू कर दिया गया ताकि बच्चे के मस्तिष्क को सेरेब्रल इडेमा से बचाया जा सके। बच्चे की मां तंजिम राहा का लीवर दान के लिए उपयुक्त पाया गया और दिल्ली पहुंचने के बाद 36 घंटे के अंदर 20 सितंबर को बच्चे में लिविंग रीलेटेड लीवर ट्रांसप्लांट कर दिया गया। लीवर ट्रांसप्लांट सफल रहा और ऑपरेशन के बाद पांच दिनों में उसका एनसेफैलोपैथी ठीक हो गया था। वह अपने अभिभावकों को पहचानने और बोलने लगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope