• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Aviation scam: तलवार की सहयोगी यास्मीन कपूर के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की करीबी सहयोगी यास्मीन कपूर (Yasmin Kapoor ) के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। अदालत ने अवैध विमानन सौदा मामले के संबंध में यह आदेश दिया है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज ने मंगलवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों को उसे गुरुवार को कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। यास्मीन कपूर, फिलहाल किसी दूसरे मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। वह इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। आदेश की प्रति के अनुसार, यह आरोप है कि आरोपी (यास्मीन कपूर) आपराधिक साजिश रचने के मामले में दीपक तलवार के साथ सह-साजिशकर्ता है। वह आरोपी तलवार के साथ कई कंपनियों में निदेशक/शेयरधारक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aviation scam: Delhi court issues warrant to produce Yasmin Kapoor on Oct 3
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: air india to private airlines, delhi court, yasmin kapoor, cbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved