• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओमान तट के पास कार्गो शिप पर हमला: एक भारतीय नाविक की मौत, भारत ने की निंदा

Attack on cargo ship off Oman coast: One Indian sailor killed, India condemns - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारत ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में कमर्शियल शिप 'एमएसवी अल जुसुफी' पर हुए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर 14 में से एक भारतीय नाविक के मारे जाने पर दुख जताया। एमईए ने कहा, "हम सोमवार शाम लिमाह (ओमान) के पास एक व्यावसायिक जहाज, 'एमएसवी अल जुसुफी' पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक घायल भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई है। हम इस नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।" विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों से बातचीत कर रहा है।
भारत ने व्यावसायिक जहाजों पर हो रहे हमलों को चिंताजनक करार दिया है। अपील की है कि "तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास किया जाना जाए ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके।"
अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्रों में कमर्शियल शिप और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का भारत विरोध करता रहा है। एमईए ने बयान में इसी स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि इस तरह के हमले बंद किए जाने चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल करने पर भी जोर दिया गया।
2 नवंबर को ओमान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया था। बताया गया कि अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला किया गया। जहाज में कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। हमले के बाद ओमानी तटरक्षक बल ने नाविकों को बचाया था, लेकिन इनमें से एक को गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी मौत हो गई।
भारत सरकार ने पिछले हफ्ते वेस्ट एशिया संघर्ष में अब तक 22 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की थी। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार (28 अक्टूबर) को पाक्षिक प्रेस वार्ता में कहा, “हम वेस्ट एशिया में चल रहे झगड़े को लेकर बहुत परेशान हैं। हमने झगड़े में 22 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिसमें 14 नाविक शामिल हैं।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attack on cargo ship off Oman coast: One Indian sailor killed, India condemns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: msv al jusufi attack, oman ship attack, indian sailor killed in oman, indian sailors rescued, commercial ship attack, indian-flagged vessel attacked, attack near limah oman, oman territorial waters, west asia conflict, india condemns ship attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved