नई दिल्ली । आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा आतिशी को दिल्ली का नया सीएम चुनने के बाद इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी को सीएम बनाए जाने पर कटाक्ष किया है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी के इस फैसले को दु:खद बताया और कहा कि दिल्ली की सीएम एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके माता-पिता आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़े थे।
दरअसल, आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर जैसे ही आतिशी के नाम का ऐलान किया गया उसके साथ ही सियासी बवाल शुरू हो गया। विपक्षी पार्टियां जहां आतिशी और उनके माता-पिता के पुराने बयानों को लेकर हमलावर हो गई वहीं आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी पार्टी के इस फैसले को लेकर सवाल उठाए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर आतिशी और उनके माता-पिता के पुराने बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आतिशी का दिल्ली का नए सीएम चुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर आतिशी के कई पुराने वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो में आतिशी चुनाव के दौरान कह रही हैं कि किसी सक्षम उम्मीदवार के बजाय गुंडों को वोट देना बेहतर है। इसके अलावा 2023 में यूके में कैंब्रिज इंडिया कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा था कि श्रीलंका, भूटान और पाकिस्तान जैसे देश भारत से कहीं ज्यादा खुशहाल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आतिशी की मां तृप्ता वाही के पुराने वीडियो और बयान भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह आतंकी अफज़ल गुरु के पक्ष में बोल रही हैं।
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के माता-पिता राष्ट्र-विरोधी छवि वाले हैं? उनके माता-पिता ने संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु और आतंकी याकूब मेमन के लिए दया याचिका पर हस्ताक्षर किया था और कई सालों तक इन आतंकियों की खुलेआम वकालत भी करते रहे। आतिशी की माता 'तृप्ता वाही' उस समिति की संयोजक थीं जो अफ़ज़ल गुरु को आरोपों से मुक्त कराना चाहती थीं। उनके पिता विजय सिंह भी इस समिति के सदस्य थे। इस याचिका में अफजल गुरु को दी गई सज़ा को रद्द करने की प्रार्थना की गई थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लेटर भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, "हम सत्र न्यायालय के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हैं कि संसद हमले में आरोपी अफजल को 20 अक्टूबर 2006 को फांसी दी जानी है। फांसी ना केवल न्याय का मजाक होगी, बल्कि देश की शांति, धर्मनिरपेक्षता और आतंकवाद की भयावह समस्या को सुलझाने की क्षमता पर इसके दूरगामी परिणाम होंगे।"
आतिशी मार्लेना के माता-पिता अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ और दया की मांग करते हुए भारत के राष्ट्रपति को लिखे गए विरोध पत्र के कई हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक थे। हस्ताक्षरकर्ता संख्या 57 और संख्या 58 तृप्ता वाही (मां) और विजय सिंह (पिता) हैं।
एक पोस्ट में बताया कि साल 2008 में आतिशी के पिता विजय सिंह ने रॉ और भारतीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि वे नेपाल के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं।
इसके अलावा आतिशी का मां की पाकिस्तानी सेना के प्रति हमदर्दी वाला बयान भी शेयर किया जा रहा है। जब साल 2016 में तृप्ता वाही से पूछा गया था कि वह सियाचिन ग्लेशियर में मरने वाले सैनिकों के बारे में क्या सोचती हैं? तब उन्होंने कहा था, “हां, यह बात मुझे बहुत परेशान करती है। लेकिन मैं सीमा पर मर रहे पाकिस्तानी सैनिकों से भी उतना ही परेशान हो जाती हूं।”
2016 में जब एसएआर गिलानी को देशद्रोह, आपराधिक साजिश और गैरकानूनी सभा का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, तब आतिशी की मां तृप्ता वाही, गिलानी के साथ मंच साझा कर रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी।
इसके अलावा आतिशी की मां ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी विवादित बयान दिए थे। जिसमें उन्होंने कहा था, “योगी आदित्यनाथ जैसी हिंदू फासीवादी ताकतों द्वारा दिसंबर 2006 में नेपाल में विश्व हिंदू संगम का आयोजन करके नेपाल के अंदर अशांति फैलाने से पता चलता है कि नेपाली लोगों के लिए स्थिति कितनी अनिश्चित हो गई है।”
--आईएएनएस
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
इन श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का जश्न खास, जयपुर से कुरुक्षेत्र और दिल्ली तक दिखेगा कान्हा का रंग
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
अक्षय कुमार ने शेयर की फिल्म 'हैवान' की क्लिप, असरानी को याद कर बोले-आप जैसा कोई नहीं
3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
जन्माष्टमी पर राधा बनीं हेमा मालिनी, 'राधा रास बिहारी' में दिखा ड्रीम गर्ल का खूबसूरत अंदाज
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
प्रियंका चोपड़ा ने फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, कहा- रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा
हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

भारत-ईयू एफटीए को सभी 27 सदस्य देशों का समर्थन, जल्द लागू करने पर सहमति: पीयूष गोयल

पंजाब में 20 लाख करोड़ का फर्जी बिलिंग घोटालाः World MSME Forum ने PM से मांगी CBI जांच
राशिफल : जन्माष्टमी पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
'आवारापन 2' में इमरान और दिशा की आवाज के पीछे है इस शख्स का हाथ
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 05/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope