नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में शुक्रवार को पूर्व
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए विशिष्ट जनों और आम
जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित
शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता एल. के. आडवाणी और माकपा नेता सीताराम येचुरी सहित
कई नेताओं और हजारों लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वाजपेयी
के आवास से सुबह नौ बजे जब भाजपा मुख्यालय के लिए उनका पार्थिव शरीर रवाना
हुआ, तो देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अटलजी
का नाम रहेगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते देखे गए।
पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके कृष्णा मेनन मार्ग स्थित आवास
से फूलों से सजे सेना के एक ट्रक से भाजपा मुख्यालय तक लाया गया।
जब
शव पहुंचा, उस समय मोदी, शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेट के पास मौन
खड़े थे। इन नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि
दी। पार्थिव शरीर को वाजपेयी जी की मुस्कुराती हुई तस्वीर के सामने रखा गया
था। तस्वीर के हर तरफ पार्टी का झंडा रखा हुआ था।
वाजपेयी के
करीबी रहे आडवाणी के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेता डी.
राजा और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी
ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने
वालों में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों, सासंदों,
विधायकों, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शामिल रहे। जैसे ही
वाजपेयी का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय पहुंचा, लोग भावुक हो गए और उनकी
आंखें नम हो गईं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope