• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा उपचुनाव 2025 : भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, चार राज्यों की सीटों पर नामों का ऐलान

Assembly By-elections 2025: BJP Releases First List of Candidates, Announces Names for Seats in Four States - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को विभिन्न राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में होने वाले उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। बडगाम सीट से भाजपा ने आगा सैयद मोहसिन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नगरोटा सीट से पार्टी ने देवयानी राणा पर भरोसा जताया है।
पार्टी के अनुसार, इन दोनों उम्मीदवारों को स्थानीय जनता का मजबूत समर्थन प्राप्त है और पार्टी को भरोसा है कि ये दोनों उम्मीदवार राज्य में भाजपा के प्रदर्शन को मजबूत करेंगे।
झारखंड में घाटशिला (अजजा) सीट पर भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। बाबूलाल सोरेन झारखंड के जाने-माने जनजातीय नेता माने जाते हैं और वे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हैं।
ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा ने जय ढोलकिया को उम्मीदवार घोषित किया है। ढोलकिया पिछले कई वर्षों से ओडिशा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्हें स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय चेहरा माना जाता है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भाजपा इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
तेलंगाना की प्रतिष्ठित जुबली हिल्स सीट से भाजपा ने लंकाला दीपक रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा है। दीपक रेड्डी तेलंगाना में भाजपा के युवा चेहरों में से एक हैं और आईटी सेक्टर से राजनीति में आए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनका आधुनिक दृष्टिकोण शहरी मतदाताओं को आकर्षित करेगा।
इन सभी सीटों पर एक ही साथ 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। इसके अलावा बिहार चुनाव के नतीजों के साथ 14 नवंबर को इन सभी सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग की जाएगी, वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी।
--आईएएनएसस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly By-elections 2025: BJP Releases First List of Candidates, Announces Names for Seats in Four States
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly by-elections 2025, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved