• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गहलोत गुजरात और शिंदे हिमाचल के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

ashok Gehlot and sushil kumar Shinde appointed supervisor for Gujarat and Himachal pradesh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एआईसीसी के महासचिव अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे को क्रमश: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया। बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। गहलोत को गुजरात में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सहयोग करेंगे, जबकि पूर्व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाला साहेब थोरात हिमाचल प्रदेश में शिंदे को सहयोग करेंगे। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों राज्यों में जीत हासिल की है। मेघालय के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के विधायक यशोमति ठाकुर को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है।
अनिल थॉमस, नेट्टा डिसूजा और सुसांतो बोरगोहेन को मंडल समन्वयक नियुक्त किया गया है।
ये सभी चुनाव संबंधित कार्य में एआईसीसी के महासचिव सी.पी. जोशी और सचिव विजया लक्ष्मी साधो को सहयोग करेंगे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ashok Gehlot and sushil kumar Shinde appointed supervisor for Gujarat and Himachal pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, gujarat, sushil kumar shinde, congress appointed supervisor, himachal pradesh, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved