• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संसद में उठी आवाज, केजरीवाल के साथ LG करते है चपरासियों जैसा सलूक

Arvind Kejriwal Treated Like A Chaprasi By Lt Governor, Rajya Sabha Told - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश की राजधानी में दिल्ली सरकार और एलजी के बीच खींचतान का मुद्दा राज्यसभा में भीे गूंजा। इस मुद्दे पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) को विपक्षी पार्टियों का साथ मिला है। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि एलजी मुख्यमंत्री के साथ एक चपरासी जैसा सलूक करते हैं। अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री का आरोप है कि उप-राज्यपाल एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ चपरासी की तरह व्यवहार करते हैं। इस पर विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि वह उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक साथ बुलाकर इस संबंध में चर्चा करेंगे और विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। सपा सदस्य ने इस तरह के विवाद को खत्म करने के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की। अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण के लिए दंडात्मक कार्रवाई से दिल्लीवासियों को सुरक्षा प्रदान करने संबंधी राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली विधियां (विशेष उपबंध) दूसरा (संशोधन) विधेयक 2017 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल, तृणमूल कांग्रेस के नदीमुल हक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी.राजा ने मुख्यमंत्री और उप-राज्यपाल के बीच अधिकारों के विवाद का उल्लेख किया और इसे सुलझाने पर जोर दिया। मालूम हो कि आप का फिलहाल राज्यसभा में एक भी सदस्य नहीं है। केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उपराज्यपाल के पक्ष में फैसला सुनाया था। इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसपर संविधान पीठ सुनवाई कर रही है। केजरीवाल लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को काम न करने देने का आरोप लगाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arvind Kejriwal Treated Like A Chaprasi By Lt Governor, Rajya Sabha Told
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, lt governor, rajya sabha, delhi chief minister arvind kejriwal, samajwadi party, naresh agarwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved