• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल, कब तक चलती रहेगी ये तानाशाही?

Arvind Kejriwal speaks on Satyendar Jains arrest: How long will this dictatorship continue - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करना राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने लिखा, ''सत्येंद्र जैन को एक बार फिर भाजपा ने गिरफ्तार करवा दिया है। अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा। आखिर कब तक भाजपा की ये तानाशाही चलती रहेगी? जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देते हैं। इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा?
उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा के पाप का घड़ा अब भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़ी है।
मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले पंजाब के सहप्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। पहले भी उनको ढाई साल तक फर्जी मामले में जेल में रखा और अब फिर... एक और फर्जी मामला। जेनजी आंदोलन से लेकर राम मंदिर में चंदाचोरी और ई20 तक के मुद्दों पर घिरी बीजेपी अब फिर से ईडी-एसीबी-सीबीआई के पुराने चुनावी हथकंडे पर उतर आई है।
आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने गिरफ्तारी को लेकर कहा कि जिस टेंडर को लेकर मामला बनाया जा रहा है, वह अक्टूबर 2022 में हुआ था, जबकि सत्येंद्र जैन को बीजेपी सरकार ने मई 2022 से ही एक अन्य मामले में जेल में डाल रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में कोई तार्किक आधार नहीं है और यह राजनीतिक द्वेष के चलते रची गई साजिश है।
ढांडा के मुताबिक, पंजाब में चुनाव से पहले पार्टी के सह-प्रभारी को गिरफ्तार किया जाना इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
आप नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को पहले भी कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था और अब एक बार फिर उसी तरह की कार्रवाई की जा रही है। आतिशी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में बीजेपी शायद यह भूल रही है कि झूठ और अत्याचार की भी एक सीमा होती है।
आतिशी ने कहा कि सरकारी ताकत का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति को कुछ समय के लिए डराया जा सकता है, लेकिन सच्चाई को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सत्येंद्र जैन की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जो सत्ता के कथित दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़ी है और इस मुद्दे को राजनीतिक तथा कानूनी स्तर पर उठाती रहेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arvind Kejriwal speaks on Satyendar Jains arrest: How long will this dictatorship continue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jain, arvind kejriwal, aam aadmi party, aap, delhi politics, punjab assembly election, bjp, political arrest, ed, acb, cbi, indian politics, delhi news, satyendar jain arrest, political controversy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved