• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अरविंद केजरीवाल ने राहुल और प्रियंका को लेकर इस बात पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। यहां सात सीट चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पश्चिम दिल्ली हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बीच भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी सात सीटों पर कब्जा कर लिया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) खाता तक नहीं खोल पाई थी। हालांकि इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां इस बार भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है।

इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करना चाहिए क्योंकि कांग्रेस का वहां सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है। केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका समय खराब कर रही हैं, वे क्यों नहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में प्रचार कर रही हैं?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arvind Kejriwal rise question about Rahul and Priyanka Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, rahul gandhi, priyanka gandhi, delhi cm arvind kejriwal, aam aadmi party, congress, bjp, lok sabha chunav 2019, lok sabha election 2019, general election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved