• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर रैली रद्द कराने का आरोप लगाया

arvind kejriwal rally cancels attacks bjp - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने उनकी रैली रद्द करवा दी। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि बीते पांच वर्षो में भाजपा की कितनी रैलियां रद्द की गई हैं। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा ने पुलिस के जरिए आज मेरी रैली रद्द करवा दी। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। बीते पांच वर्षो में भाजपा की कितनी रैलियों को पुलिस ने इजाजत नहीं दी है?" आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि भाजपा को यह स्वीकार लेना चाहिए कि वह दिल्ली में सातों सीटें हारेगी। केजरीवाल ने कहा कि मोदी पूर्ण राज्य के दर्जे के अपने वादे को भूल गए। अब लोग उनको जवाब देंगे। आप के अनुसार, केजरीवाल शनिवार को शकूरबस्ती में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। हालांकि वह तिमारपुर में शनिवार को ही प्रस्तावित एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-arvind kejriwal rally cancels attacks bjp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, rally cancel, bjp, aam aadmi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved