• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल की बड़ी घोषणा, महिलाएं मेट्रो और बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी

Free rides for women in Delhi Metro, DTC, cluster buses for safety: Kejriwal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली।मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक बडी घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार महिलाओं को मेट्रो और डीटीसी बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं को किराए से छुटकारा दिलाने के लिए नि:शुल्क यात्रा का निर्णय किया है, इससे उन्हें सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सक्षम महिलाएं चाहें तो टिकट खरीद सकती हैं, उन्हें सब्सिडी का इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दो से तीन महीने के अंदर इसे लागू कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 2 बड़े निर्णय लिए गए हैं। एक तो सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ढाई साल से कोशिश कर रहे थे आैर डेढ़ लाख सीसीटीवी लगने का टेंडर दिया था, 70 हजार सीसीटीवी का सर्वे हो गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि 8 जून से कैमरे लगेंगे और दिसंबर तक लगने की उम्मीद है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Free rides for women in Delhi Metro, DTC, cluster buses for safety: Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, big announcement, women, cm arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved