नई दिल्ली,। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे सत्य की जीत बताया है। जमानत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई करार देते हुए सवाल उठाया कि जब मामले में उनसे पूछताछ की जरूरत नहीं थी तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई। उन्होंने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम तौर पर किसी व्यक्ति को किसी मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया जाता है और इसके लिए पुलिस कस्टडी ली जाती है। पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।
उन्होंने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन को इस मामले में पुलिस कस्टडी में भेजा ही नहीं गया और उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की गई। उन्हें सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ मामला इतना कमजोर था कि महज दस दिन के भीतर उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से उन्हें क्या हासिल हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं, सौरभ भारद्वाज ने सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर इसे भाजपा के कथित ‘ऑपरेशन पंजाब’ की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव को प्रभावित करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी मामलों में जेल भेजकर पार्टी को बदनाम करने की कथित कोशिश अब नाकाम हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी सिर्फ पंजाब में चुनावी तैयारियों को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई थी।
उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित टेंडर घोटाले के मामले को भी पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह तथाकथित आबकारी मामले को लेकर आरोप लगाए गए, उसी तरह दिल्ली जल बोर्ड के मामले में भी कोई वास्तविक घोटाला नहीं हुआ है। उनका दावा है कि संबंधित मामलों में जांच एजेंसियां लंबे समय से जांच कर रही हैं और प्रवर्तन निदेशालय अपनी जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया और उनसे पुलिस हिरासत में पूछताछ तक नहीं की।
भारद्वाज ने कहा कि उन्हें सीधे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा गया। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव बनाने और पंजाब में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक काम को प्रभावित करने की कोशिश बताया। सौरभ भारद्वाज ने जमानत देने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट का आभार जताया। भारद्वाज ने सत्येंद्र जैन को आम आदमी पार्टी परिवार का वरिष्ठ सदस्य और अपना बड़ा भाई बताया।
उन्होंने कहा कि पंजाब में संगठन से जुड़े विषयों पर सत्येंद्र जैन की राय और सलाह ली जाती थी। वह पंजाब में चुनावी तैयारियों में संगठन की मदद कर रहे थे। अब जमानत मिलने के बाद उनके दोबारा सक्रिय होने से पार्टी के संगठनात्मक काम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। सौरभ भारद्वाज ने जमानत के बाद सत्येंद्र जैन और उनके परिवार के बीच हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पत्नी और बेटी से मुलाकात के दौरान सत्येंद्र जैन भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक आए।
भारद्वाज ने कहा कि यह पार्टी के लिए भावुक क्षण था। उन्होंने बताया कि फिलहाल जमानत से जुड़ी कागजी कार्रवाई और बेल बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उनका कहना था कि मुख्य बात यह है कि अदालत ने जमानत दे दी है और सत्येंद्र जैन जल्द अपने परिवार के बीच वापस लौटेंगे।
--आईएएनएस
'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
भस्म आरती : भांग और आभूषणों से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, चंदन से किया गया लेप
रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने
6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदाई, पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया
राशिफल : जन्माष्टमी पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 लॉन्च, दमदार इंजन और 21 इंच का फ्रंट व्हील
1984 में आई जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर की फिल्म 'अंदर-बाहर' ने पूरे किए 42 साल
'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान
5 सितंबर का पंचांग: हनुमान जी को चोला समर्पित करना फलदाई, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण के स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
'खतरों के खिलाड़ी’ में ओरी का ‘बोले चूड़ियां’ मोमेंट, समय रैना के मजेदार कमेंट ने खींचा ध्यान
सत्य निकेतन हादसा: भवन मालिक हरिराम की गिरफ्तारी को 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत

दिल्ली में कांग्रेस ने बुलाई एससी-एसटी सांसदों की बैठक, चरणजीत सिंह चन्नी समेत तीन नेता नहीं होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी कल मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का करेंगे उद्घाटन; एआई, क्वांटम तकनीक और डिजिटल भुगतान जैसे विषयों पर होगा व्यापक मंथन
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
जिस एक्टर को जानती तक नहीं थीं राधिका आप्टे , उसने शूटिंग पर ऐसी हरकत की, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान
'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
1984 में आई जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर की फिल्म 'अंदर-बाहर' ने पूरे किए 42 साल
जिंदगी से जुड़े विवादों की इतनी आदी हो चुकी हूं कि फर्क ही नहीं पड़ता : आम्रपाली दुबे
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
देखें आज 07/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope