नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) एम्स में इलाज चल रहा है उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एम्स के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्डियो-न्यूरो सेंटर में अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सिजनेशन (ECMO) और इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप (IABP) सपोर्ट दिया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी एम्स पहुंचे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अरुण जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ता कराया गया था। अभी उनको लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। इलाज के साथ ही उनके लिए दुआओं का दौर भी जारी है। अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन भी किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर बताया कि देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करते हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स जा सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अरुण जेटली का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जाना। संघचालक मोहन भागवत आज एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अरुण जेटली का हाल जानने वालों का एम्स में तांता लगा रहा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope