• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

J&K पर UN की रिपोर्ट को आर्मी चीफ रावत ने किया खारिज, बताया प्रायोजित

Army Chief Rejects UN Report On Jammu and Kashmir As Motivated - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की बातें हाल की संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में आने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा कि इस पर कुछ ज्यादा बोलने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह से प्रायोजित है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर कुछ भी बोलना चाहिए। इस तरह की कुछ रिपोर्ट मोटिवेटेड होती हैं। रावत ने कहा कि मानवाधिकार के मामले में भारतीय सेना का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। इससे पहले भारत सरकार ने भी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह भ्रामक, पक्षपातपूर्ण और प्रायोजित है। संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार उच्चायुक्त जैद राद अल हुसैन ने कहा था, भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का राजनीतिक आयाम काफी समय से अहम रहा है लेकिन समय के साथ अंत होने वाला विवाद नहीं है। इस विवाद ने लाखों लोगों को मौलिक मानवाधिकार से महरूम कर दिया है और आज भी लोग पीड़ा झेल रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान सुरक्षाबलों के हाथों लगभग 145 नागरिक मारे गए और सशस्त्र समूहों ने 20 नागरिकों की हत्या की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Army Chief Rejects UN Report On Jammu and Kashmir As Motivated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: army chief, un report on jammu and kashmir, motivated, un report, jammu and kashmir, बिपिन रावत, army chief general bipin rawat, army chief general, bipin rawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved