• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पाकिस्तान के साथ चीन सीमा पर भी ध्यान देगी भारतीय सेना : सेना प्रमुख

नई दिल्ली। भारत के नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने बुधवार को कहा कि सेना चीन से लगी सीमा पर उतना ही ध्यान देगी, जितना कि पाकिस्तान की सीमा पर देती है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत अंतत: चीन के साथ सीमा मुद्दे को सुलझा लेगा। भारतीय सेना द्वारा जनरल नरवने को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सेना प्रमुख ने कहा, हमारे पास वास्तविक नियंत्रण रेखा है। सीमा के सवाल (चीन के साथ) को सुलझाना बाकी है।

हमने शांति और धैर्य बनाए रखने में प्रगति की है। एक अंतिम समाधान के लिए हम मंच तैयार कर पाएंगे। नरवने ने आगे कहा कि भारत की दोनों देशों के साथ सीमाएं लगती हैं और दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जब हम अतीत में पश्चिमी मोर्चे पर ध्यान देते रहे हैं, तो उत्तरी मोर्चे पर भी समान ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह इस संदर्भ में है कि हम देश के पूर्वोत्तर भाग सहित अपनी उत्तरी सीमाओं पर क्षमता विकास और वृद्धि कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार के खतरों के बारे में जनरल नरवने ने कहा कि हमारे सामने जो भी खतरे हैं, हम उनका विश्लेषण करते रहते हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है, जहां हम खतरों का विश्लेषण करते हैं और उसी के अनुसार कार्य करते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Army chief manoj mukund naravane says, Indian army to look after china border like pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: army chief manoj mukund naravane, indian army, china border, pakistan, china, manoj mukund naravane, jammu and kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved