• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देशभर में सशस्त्र सेनाएं कोरोना के कर्मवीरो को दे रही हैं सम्मान,दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम, चेन्नई,लखनऊ ,गोवा, श्रीनगर, चंडीगढ़...

Armed forces will express their gratitude to the worriors of Corona flowers will be on hospitals today - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली।देशभर में सशस्त्र सेनाएं कोरोना के कर्मवीरो को दे रही हैं आभार। इसके लिए हेलिकॉप्टर के जरिए फूल बरसाए जा रहे हैं,फ्लाई मार्च किया जा रहा है। आर्मी के बैंड सम्मान में देशभक्ति की धुन बजा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम, चेन्नई,लखनऊ ,गोवा, श्रीनगर, चंडीगढ़ सब जगह सशस्त्र सेनाएं रविवार को विभिन्न आयोजनों के जरिए उनका आभार जताया।
दिल्ली में भारतीय वायुसेना के चॉपर ने पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट करने के लिए राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर फूलों की वर्षा की।
चंडीगढ़ भारतीय वायुसेना के विमान ने सुखना झील के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया
श्रीनगर से शुरू हुई फ्लाई पास्ट,लड़ाकू विमान देश के अलग-अलग हिस्‍सों में स्थित कोविड अस्‍पतालों पर फूल बरसाना शुरू कर चुके हैं,
देश में कोरोना के कर्मवीरो के सम्मान में देश की सशस्त्र सेनाएं रविवार को विभिन्न आयोजनों के जरिए उनका आभार जताएंगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा करेंगे।इस संबंध में चीफ आफ डिफेंस जनरल विपिन रावत शुक्रवार को घोषणा की थी।तीनों सेना मिलकर रविवार को कोरोना योद्धाओं को सम्मान देगी। इस कड़ी में तीनों सेना की तरफ से देश में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में मार्च पास्ट होगा और कोविड-19 अस्पतालों के ऊपर भारतीय वायुसेना पुष्प वर्षा करेगी।
इसी क्रम में रविवार को दिल्ली में भारतीय वायुसेना के फाइटर फ्लाइट एयरक्राफ्ट राजपथ, लाल किला लोटस टेंपल, आर्मी हॉस्पिटल, बेस हॉस्पिटल, गंगाराम अस्पताल और कनॉट प्लेस के ऊपर से गुजरेगी। मुंबई में फाइटर एयरक्राफ्ट मरीन ड्राइव के ऊपर से गुजरेगी। जबकि जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना और लखनऊ में स्टेट असेंबली के ऊपर से यह फाइटर एयरक्राफ्ट मार्च पास्ट करते हुए गुजरेगी।
दूसरी तरफ वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट जम्मू कश्मीर की डल लेक, चंडीगढ़ में सुखना लेक, दिल्ली में राजपथ, राजस्थान में जलमहल, मध्यप्रदेश भोपाल में बड़ा तालाब, महाराष्ट्र में मुम्बई का मरीन ड्राइव, हैदराबाद में हुसैन सागर झील, बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा और केरल में त्रिवेन्द्रम में सचिवालय के ऊपर और तमिलनाडु में सुलूर, कोयम्बटूर के आसमान में मार्च पास्ट केरेगी।
वायुसेना का हेलिकॉप्टर दिल्ली में रविवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जी टीवी हॉस्पिटल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, बीआर अंबेडकर हॉस्पिटल, गंगाराम अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, आरआर हॉस्पिटल, बेस हॉस्पिटल, एम्स, मैक्स साकेत, अपोलो और सफदरजंग अस्पताल के ऊपर से उड़ान भरेगा और पुष्प वर्षा करेगी।
इसी तरह से वायुसेना का हेलिकॉप्टर गांधीनगर, मुंबई, जयपुर, वाराणसी, पटना, लखनऊ, भोपाल, रांची, रायपुर, दिसपुर, ईटानगर, शिलांग, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु के ऊपर उड़ान भरेगी और विभिन्न जगहों पर कोविड -19 अस्पतालों के साथ साथ कई अन्य जगहों के ऊपर पुष्प वर्षा करेंगे।
इसके अलावा सेना के बैंड कोविड अस्पतालों के पास अपनी प्रस्तुति देंगे और कोरोना योद्धाओं का हौसला बढाएंगे। भारतीय नौ सेना अलग अलग जगहों से तरह तरह की लाईटिंग करेंगे।
तस्वीरों में देखें सशस्त्र सेनाएं कहाँ 2 किया सम्मान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Armed forces will express their gratitude to the worriors of Corona flowers will be on hospitals today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: armed forces will express their gratitude to the worriors of corona flowers will be on hospitals today, coronaviryscovid-19, indian armed forces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved