नई दिल्ली। झारखंड में सात आदिवासियों की हत्या को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि झारखंड की सरकार खुद को आदिवासी हितैषी कहती है, फिर भी इतनी बड़ी जघन्य घटना हो जाती है। मुंडा ने कहा, "इस मामले में मेरे मंत्रालय द्वारा जांच की जा रही है और पूरी जानकारी ली जा रही है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि निर्दोष आदिवासियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। प्रदेश सरकार शासन व्यवस्था को दुरुस्त करे और निर्दोष आदिवासियों की हत्या में शामिल लोगों को सजा दिलाने के लिए जांच समिति का गठन करे और इस मामले को न्यायपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope