नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से मानहानि मामले में लिखित माफी मांगने के बाद से पार्टी में भूचाल आ गया है। आप की पंजाब ईकाई के 15 विधायकों ने बागी तेवर दिखाते हुए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान और उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। एक ओर पंजाब में पार्टी की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी ने इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी से अलग होने की घोषणा कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एलआईपी नेता सिमरजीत सिंह बैसा ने कहा, हमारे साथ 14-15 विधायक भी आने के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी आम आदमी पार्टी से अलग हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां भी केजरीवाल पर चुटकी ले रहे हैं। दिल्ली के एक बीजेपी विधायक ने तो पोस्टर लगाकर केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली में लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने झूठा होने की बात कबूली है।
बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली की सडक़ों पर होर्डिंग्स लगवाए हैं, जिन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी लगी है। होर्डिंग पर लिखा गया है, पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने लिखित में कबूला- मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं। दिल्ली बीजेपी के अलावा कांग्रेस ने भी केजरीवाल के इस माफीनामे पर उनकी आलोचना की है।
सिड-कियारा वेडिंग : लास्ट नाइट पार्टी में दूल्हा-दुल्हन ने किया मेहमानों के साथ डांस, मेहमान के आने का सिलसिला जारी
राजस्थान की धरती युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है : पीएम मोदी
टिकैत ने किसानों से 'एक्सपायर' ट्रैक्टरों में महापंचायत में आने को कहा
Daily Horoscope