नई दिल्ली । ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान के तहत देश की बेटियां हिमालय की बेहद कठिन ऊंचाइयों पर अपने साहस और हौसले का परिचय देंगी। इस अभियान के लिए देशभर से 28 बालिका एनसीसी कैडेट चुनी गई हैं। इस अभियान में हिस्सा ले रही इन कैडेट्स की औसत उम्र करीब 19 वर्ष है।
ये कैडेट लगभग 250 किलोमीटर की दूरी 30 दिनों में तय करेंगी। इस अभियान की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी महज 16 वर्ष 6 महीने की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी के इस अखिल भारतीय बालिका उच्च ऊंचाई लंबी ट्रेकिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ का सबसे चुनौतीपूर्ण पड़ाव परांग ला दर्रा है। यह समुद्र तल से करीब 5,578 मीटर यानी 18,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
यह दर्रा हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है। यह मार्ग देश के सबसे कठिन उच्च-ऊंचाई वाले ट्रेकिंग मार्गों में माना जाता है। अभियान में शामिल कैडेटों को ऊंचे पहाड़ी, ग्लेशियर, बर्फीले मैदान और नदी घाटियों जैसे बेहद कठिन इलाकों से गुजरना होगा। अभियान का मार्ग किब्बर, डुमला, थलटक, बोंगरोजेन, परांग ला दर्रा, डाक करजोंग, नोरबू सुमदो, कियांगडोम और कोरजोक से होकर गुजरेगा। इस पूरे अभियान की खास बात यह है कि इसका नेतृत्व थल सेना, नौसेना और वायु सेना की तीन महिला अधिकारी करेंगी। उनके साथ अधिकारी, चिकित्सा दल, प्रशिक्षक और अन्य सहायता कर्मी भी मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इतनी कम उम्र की बालिका कैडेटों के इस कठिन अभियान में शामिल होने को देश की ‘नारी शक्ति’ के साहस, दृढ़ संकल्प और बढ़ती क्षमताओं का शक्तिशाली प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में नेतृत्व क्षमता, मानसिक मजबूती, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजनाथ सिंह ने कैडेटों की शारीरिक और मानसिक तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान उनके लिए केवल एक ट्रेक नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण सबक होगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि कैडेट परांग ला से लौटते समय रोमांचक और यादगार अनुभवों के साथ-साथ अपनी आंतरिक शक्ति और क्षमताओं की गहरी समझ भी लेकर लौटेंगी। उन्होंने कैडेटों से कहा कि अभियान के दौरान सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। रक्षा मंत्री ने प्रशिक्षकों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने, अनावश्यक जोखिम नहीं लेने और हिमालयी पर्यावरण की रक्षा के लिए शून्य-कचरा अभियान अपनाने की अपील की।
उन्होंने कैडेटों से स्थानीय लोगों की संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा उनके अनुभवों से सीखने को भी कहा। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अभियान उनके जीवन का ऐसा पड़ाव बने, जो उन्हें जीवन के हर मोड़ पर ‘अपराजिता’ बने रहने की प्रेरणा दे। इस अभियान में देश के अलग-अलग हिस्सों के एनसीसी निदेशालयों से बालिका कैडेटों का चयन किया गया है। अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और पृष्ठभूमि से आने वाली ये कैडेट एक ही लक्ष्य के लिए साथ चलेंगी।
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह विविधता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी प्रदर्शित करती है। अलग-अलग राज्यों की बेटियां हिमालय की कठिन राह पर एक-दूसरे का साथ देते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगी। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। अंतिम दल के चयन से पहले भाबा-पिन घाटी क्षेत्र में तैयारी और ऊंचाई के अनुकूल ढलने के लिए अभ्यास ट्रेक कराया गया था। इसी अभ्यास के बाद प्रदर्शन के आधार पर अंतिम बालिका कैडेट दल का चयन किया गया।
अभियान का उद्देश्य केवल साहसिक गतिविधि तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से एनसीसी की बालिका कैडेटों में नारी शक्ति, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना, सहनशक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीसी कैडेट जमीन, पानी और हवा से जुड़ी साहसिक गतिविधियों में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बालिका कैडेटों के आगे बढ़कर नेतृत्व करने और चुनौती स्वीकार करने के जज्बे की विशेष रूप से सराहना की। इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वात्स और रक्षा मंत्रालय तथा एनसीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
भारत में दो दशकों बाद WFE के आयोजन पर बोले पीएम मोदी; अर्थव्यवस्था मजबूत, तेजी से बढ़ रहा पूंजीगत बाजार

उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : सीएम योगी

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, आर्थिक मजबूती में चीन और अमेरिका से आगे
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope